Rajasthan Driver Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान ड्राईवर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है| आरएसएसबी द्वारा ड्राईवर के कुल 2756 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है| ड्राईवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2025 से शुरू हो चुके है| बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ड्राईवर भर्ती से सम्बन्धित ऑफिशियल विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, और ऑनलाइन आवेदन राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से कर सकते है|
वें सभी उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं पास कर चुके है और ड्राइविंग का सौक रखते है तो उन सभी के लिए राजस्थान सरकार द्वारा एक बेहतरीन भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है| उम्मीदवार जिनके पास में भारी वाहन का लाइसेंस है और ड्राइविंग में सरकारी नौकरी की तलाश में उन सभी के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन आप्शन है| इस भर्ती के न्यूनतम एजुकेशन क्वालिफिकेशन कक्षा दसवीं निर्धारित की गई है|
Rajasthan Driver Vacancy 2025 – Overview
आरएसएसबी द्वारा ड्राईवर भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2602 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद सहित कुल 2756 रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है| राजस्थान सरकार द्वारा किसी कारण दसवीं पास कर पढाई छोड़ने वाले सभी विधार्थियों के लिए सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति जारी कर दी है| जो भी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी है वह अपना आवेदन 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 के मध्य में आवेदन जमा करवा सकते है|
RSSB Librarian Grade III Vacancy 2025
वें सभी विधार्थी जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है उनके पास में अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है जिसके बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है जिसे आप लेख के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक से पढ़ सकते है| कैंडिडेट जो राजस्थान ड्राईवर भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते है वह इस लेख को पूरा अवश्य पढिएगा क्युकी हमने आवेदन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है|
Post Name | Driver |
Conducted Body | Rajasthan Staff Selection Board |
Vacancy | 2756 |
State | Rajasthan |
Application Form | 27th February 2025 to 28th March 2025 |
Category | Rajasthan Govt Jobs |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 रखी गई है, अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए राजस्थान एसएसओ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करे|
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है| अभ्यर्थी अपने आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी| आरक्षित वर्ग के सभी विधार्थियों को ऊपरी आयु सीमा में बोर्ड द्वारा छुट दी गई है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी ऑफिशियल विज्ञप्ति की जानकारी दी गई है|
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
कैंडिडेट जो भी इस भर्ती में आवेदन करने चाहते है वह कक्षा दसवीं पास होने अनिवार्य है और उनके पास में भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है| अभ्यर्थियों को सड़क मरम्मत होना चाहिए और वाहन चालक की आँखों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए| अभ्यर्थी चश्मा सहित या बिना चश्मे के दृष्टि 6/6 होनी चाहिए|
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के सभी कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखी गई है और अन्य सभी आरक्षित वर्ग के विधार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखी गई है| अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट मेथड के माध्यम से करना होगा|
राजस्थान ड्राईवर भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन महत्वपूर्ण चार स्टेप्स से होकर गुजरना होगा, सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमे सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विधार्थियों को ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाता है और इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन होने के पश्चात मेडिकल टेस्ट और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है जिसमे सभी चयनित अभ्यर्थियों को शोर्टलिस्टेड किया जाता है|
- लिखित परीक्षा
- ट्रेड टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
राजस्थान वाहन चालक एग्जाम पैटर्न
विषय | मार्क्स |
---|---|
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य गणित | 25 |
भूगोल | 10 |
इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान) | 10 |
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनितिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
सामान्य विज्ञान | 05 |
सम-सामयिक घटनाएँ | 10 |
बेसिक कंप्यूटर | 05 |
टोटल | 120 |
राजस्थान ड्राईवर भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करे?
- राजस्थान ड्राईवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025 के मध्य में एक्टिव रहेगी|
- कैंडिडेट आवेदन करने के लिए राजस्थान एसएसओ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करे|
- जिन उम्मीदवार ने रजिस्ट्रेशन कर रखा है वह लॉग इन करे|
- एसएसओ पोर्टल के होमपेज पर आपको “रिक्रूटमेंट” पर क्लिक करे|
- अभ्यर्थी “Rajasthan Driver Recruitment 2025” पर क्लिक करे|
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से भर कर फाइनल सबमिट कर देवें और इसके बाद फॉर्म की प्रिंट अपने पास में रख लेवें|
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक हियर |
अप्लाई ऑनलाइन | क्लिक हियर |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक हियर |
राजस्थान ड्राईवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025 तक कर सकते है|
राजस्थान ड्राईवर भर्ती में कुल कितने पद है?
इस भर्ती के लिए कुल 2756 रिक्त पद है|
मेरा नाम चिराग सुथार है और में काफी समय से ब्लॉग्गिंग कर रहा हु मुझे एजुकेशन से समबन्धित जानकारी कवर करना काफी ज्यादा पसंद है| में 2020 से एजुकेशन सेक्टर में कार्य कर रहा हु|
3 thoughts on “Rajasthan Driver Vacancy 2025 (2756 पद), राजस्थान ड्राईवर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”