Rajasthan 3rd Grade Vacancy 2025 (7759 पद), राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Rajasthan 3rd Grade Vacancy 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने उन सभी उम्मीदवारों के लिए Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है जिन्होंने राजस्थान शिक्षक पात्रता परिस्खा (REET) को पास कर लिया है| आरएसएमएसएसबी द्वारा थर्ड ग्रेड लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमे सभी इच्छुक और पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन जमा करवा सकते है|

राजस्थान के वह सभी बेरोजगार युवा साथी जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक टीचर बनने के इच्छुक है और जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है वह काफी समय से थर्ड ग्रेड भर्ती का इन्तजार कर रहे थे अब उन सभी का इन्तजार समाप्त होने वाला है क्युकी आरएसएसबी द्वारा तृतीय श्रेणी अध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख के में दी गई है|

Rajasthan 3rd Grade Vacancy 2025 notification released

Rajasthan 3rd Grade Vacancy 2025 – Overview

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 का शोर्ट नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है, जिसमे भर्ती के बारे में डिटेल्स जानकारी शेयर की है हालाँकि बहुत ही जल्द एक बार विस्तृत विज्ञप्ति बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा जिसके बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी देंगे| बोर्ड द्वारा लेवल 1 और लेवल 2 को मिलाकर कुल 7759 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है|

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2025

Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus 2025

थर्ड ग्रेड लेवल 1 टीचर भर्ती में संस्कृत विभाग से प्राथमिक लेवल पर कुल 636 पद और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती लेवल प्रथम में 5000 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की है और संस्कृत शिक्षा विभाग में उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती लेवल-द्वितीय में संस्कृत के लिए 389 पद, हिंदी के लिए 174 पद, अंग्रेजी के लिए 221 पद, सामाजिक विज्ञान के लिए 296 पद और गणित-विज्ञान विषय के लिए 1043 रक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है|

Post NameRajasthan 3rd Grade Vacancy 2025
Conducted BodyRajasthan Staff Selection Board
Vacancy7,759
Application Form Start07 नवम्बर 2025
Application Form Last Date06 दिसम्बर 2025
CategoryRajasthan Govt Jobs
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2025 से जुडी समस्त जानकारी आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है|

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 आयु सीमा

इस भर्ती में वह सभी कैंडिडेट आवेदन कर सकते है जिनकी न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है| यानी की जिन उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य में है वह सभी अपना आवेदन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते है|

  • मिनिमम आयु सीमा: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को बोर्ड द्वारा अधिकतम आयु सीमा में छुट दी गई है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएगी जिसकी डायरेक्ट लिंक आपको लेख के अंत में देखने को मिलेगी|

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट और राजस्थान के अलावा अन्य राज्य के समस्त कैंडिडेट के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है और अन्य समस्त आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है| आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एक ही बार करना होगा, ओटीआर करने के पश्चात आपको अन्य किसी भी भर्ती में आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का भुगतना नहीं करना होगा|

शैक्षणिक योग्यता

  • लेवल 1 के सभी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी डीएलएड/बीएसटीसी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए| रीट पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है| भारतीय नागरिक होना चाहिए|
  • लेवल 2 के सभी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी चार वर्षीय बीएड या फिर दो वर्षीय बीएड कोर्स में उत्तीर्ण होना चाहिए| रीट पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है| भारतीय नागरिक होना चाहिए|

चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

राजस्थान तृतीय श्रेणी लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करे?

  • राजस्थान तृतीय श्रेणी लेवल 1 & 2 में आवेदन करने से पूर्व कैंडिडेट विस्तृत विज्ञप्ति को अवश्य पढ़े|
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल या फिर राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करे|
  • अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करे|
  • उम्मीदवार अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करे|
  • अगर प्रथम बार विजिट कर रहे है तो रजिस्ट्रेशन करे|
  • अभ्यर्थी लॉग इन करने के पश्चात होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” टेब पर क्लिक करे|
  • अब उम्मीदवार सबसे पहले “वन टाइम रजिस्ट्रेशन” करे|
  • ओटीआर करने के पश्चात “Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करे|
  • अब अपने बारे में सम्पूर्ण जानकारी को दर्ज कर फाइनल सबमिट करे|
लेवल 1 शोर्ट नोटिफिकेशन क्लिक हियर
लेवल 2 शोर्ट नोटिफिकेशन क्लिक हियर
ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक हियर

राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 के आवेदन 07 नवम्बर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक किए जा सकते है|

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 1 भर्ती 2025 कितने पदों पर आयोजित की जाएगी?

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 2 भर्ती 2025 में कुल 5,636 पद रिक्त है|

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 2 भर्ती 2025 कितने पदों पर आयोजित की जाएगी?

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 2 भर्ती 2025 में कुल 2,123 पद रिक्त है|

2 thoughts on “Rajasthan 3rd Grade Vacancy 2025 (7759 पद), राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment