CG Vyapam ADEO Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रायपुर द्वारा असिस्टेंट डेवलपमेंट एक्सटेंशन ऑफिसर के 200 रिक पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है| जो भी कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन करने में इच्छुक और पात्रता रखते है वह सभी निर्धारित तिथि अन्तराल के मध्य में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते है|
वें सभी बेरोजगार युवा साथी जो छत्तीसगढ़ में निवास करते है वह सभी इस भर्ती में आवेदन कर बेरोजगारी को कम कर सकते है| बोर्ड द्वारा कुल 200 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित कर दिए है जिसमे आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है| हमने इस लेख में CG Vyapam ADEO Vacancy 2025 में आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी शेयर की है|

CG Vyapam ADEO Vacancy 2025 – Overview
सीजी व्यापम द्वारा असिस्टेंट डेवलपमेंट एक्सटेंशन ऑफिसर के 200 रिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन 07 अप्रैल 2025 02 मई 2025 के मध्य में जमा करवाए जा सकते है| आवेदन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे| इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष कैंडिडेट आवेदन कर सकते है| अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल विज्ञप्ति को देखे|
RPSC Junior Chemist Vacancy 2025
बोर्ड द्वारा असिस्टेंट डेवलपमेंट एक्सटेंशन ऑफिसर में जनरल वर्ग के लिए 81 पद, एससी वर्ग के लिए 23 पद, एसटी वर्ग के लिए 62 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 27 पद, बैकलॉग वर्ग के लिए 7 पद सहित कुल 200 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है| ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में देखने को मिलेगी और साथ में आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक आपको लेख के अंत में दी गई है|
Post Name | Assistant Development Extension Officer |
Conducted Body | Chhattisgarh Professional Examination Board, Raipur |
State | Chhattisgarh |
Vacancy | 200 |
Application Form | 07th April 2025 to 02nd May 2025 |
Category | Chhattisgarh Govt Jobs |
Official Website | vyapamcg.cgstate.gov.in |
कैंडिडेट आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in की मदद ले सकते है|
आयु सीमा
अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 30 वर्ष है तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है| आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी| सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छुट दी गई है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको ऑफिशियल विज्ञप्ति में देखने को मिलेगी|
- न्यूनतम आयु सीमा: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
आवेदन शुल्क
अभी तक बोर्ड द्वारा आवेदन शुल्क के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है|
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि | 07 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 02 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
त्रुटी सुधार | 03 मई 2025 से 05 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
परीक्षा की संभावित तिथि | 15 जून 2025 |
परीक्षा का समय | पूर्वाहन |
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 06 जून 2025 (शुक्रवार) |
परीक्षा केंद्र | 33 जिलो के मुख्यालय पर |
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में वह सभी आवेदक आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री कर रखी है|
चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा| कैंडिडेट जिन्होंने कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त कर लेता है तो उसे दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा| दस्तावेज की जांच के पश्चात मेडिकल टेस्ट और इसके पश्चात फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने पर उसे नियुक्त किया जाएगा|
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न
- सामान्य अध्ययन (15 अंक): भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, भारत का आधुनिक इतिहास, एतिहासिक घटनाएँ, सामान्य विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी तथा राष्ट्रिय तथा अंतराष्ट्रीय महत्व की समसामायिक घटनाएँ, भारतीय संविधान, राज्य व्यवस्था, भारत का भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, भारतीय खनिज, भारत की अर्थव्यवस्था|
- छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन (25 अंक): छत्तीसगढ़ का इतिहास, स्वतंत्रता आन्दोलन, भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, जनजातियाँ, विशेष परम्पराएं, अर्थव्यवस्था, उद्योग, वन कृषि, खनिज संसाधन, करंट अफेयर्स|
- ग्रामीण विकास की योजनाएं एवं पंचायती राज (50 अंक): आजीविका सम्बंधित योजनाओ की जानकारी, पंचायती राज की जानकारी, ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओ की जानकारी|
- सामान्य हिंदी (10 अंक): वर्ण विचार, स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, लिंग, वचन, शब्द रचना, उपसर्ग, समास, प्रत्यय, कारक-चिन्ह, वाक्य परिचर वाक्य के अंग, विलोम शब्द, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, प्रयाय्वाची शब्द|
सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करे?
- सीजी व्यापम एडीईओ में आवेदन करने के लिए आवेदन लिंक 07 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 के मध्य एक्टिव रहेगी|
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करे|
- अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन‘ पर क्लिक करे|
- अब उम्मीदवार ‘विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा(ADEO25)‘ पर क्लिक करे|
- ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक कर, अभ्यर्थी अपने बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भर कर आवेदन सबमिट करे और फॉर्म की प्रिंट अपने पास में रख लेवें|
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक हियर |
अप्लाई ऑनलाइन | क्लिक हियर |
सिलेबस | क्लिक हियर |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक हियर |
सीजी व्यापम एडीईओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके है|
मेरा नाम चिराग सुथार है और में काफी समय से ब्लॉग्गिंग कर रहा हु मुझे एजुकेशन से समबन्धित जानकारी कवर करना काफी ज्यादा पसंद है| में 2020 से एजुकेशन सेक्टर में कार्य कर रहा हु|
2 thoughts on “CG Vyapam ADEO Vacancy 2025 (200 पद), छत्तीसगढ़ एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी”