Gramin Dak Sevak Vacancy 2025: भारत के लाखो अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का इन्तजार कर रहे है, ऐसे में उन सभी उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस के 21413 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है जिसमे सभी दसवीं पास उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करवा सकते है|
यदि आप भी सिर्फ दसवीं पास है और बना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी की प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा Gramin Dak Sevak Vacancy 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है| इस भर्ती में विधार्थी का चयन डायरेक्ट किया जाएगा, सभी उम्मीदवारों का चयन कक्षा दसवीं के अनुसार किया जाएगा|

Gramin Dak Sevak Vacancy 2025 – Overview
इस भर्ती में राज्य वार अलग-अलग पद निर्धारित किए गए है, उत्तर प्रदेश में 3004 पद, वेस्ट बंगाल में 869 पद, उत्तराखण्ड में 568 पद, बिहार में 783 पद, गुजरात के 1203 पद, छत्तीसगढ़ में 638 पद, मध्य प्रदेश में 1314 पद सहित कुल 21,413 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है| ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2025 से शुरू होंगे जिसमे आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 है|
Computer Operator Vacancy 2025
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025
जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन जमा करवाया है और फॉर्म में गलती कर दी है तो उसमे सुधार 06 मार्च से 08 मार्च 2025 के मध्य कर सकते है| इस लेख में भारतीय डाक विभाग द्वारा निकाली गई बड़ी भर्ती GDS के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में जानकारी शेयर की गई है|
| Post Name | Gramin Dak Sevak |
| Conducted Body | IndiaPost GDS Online |
| Vacancy | 21413 |
| Location | India |
| Application Form | 10 February 2025 to 03 March 2025 |
| Category | Jobs |
| Official Website | indiapostgdsonline.gov.in |
आयु सीमा
उम्मीदवार जो ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन करना चाहते है उनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग के सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छुट दी गई है जिसकी जानकारी विस्तृत विज्ञप्ति में देख सकते है|
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो इस भर्ती में आवेदन चाहते है उन्हें बोर्ड द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा| जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के सभी आवेदकों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है और अन्य सभी आरक्षित वर्ग के विधार्थियों के लिए नि:शुल्क आवेदन प्रक्रिया रखी गई है| इच्छुक और पात्रता रखने वाले सभी विधार्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा|
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे है उनके पास कक्षा दसवीं पास कर चुके है वह आवेदन जमा करवा सकते है और साथ में अभ्यर्थियों को सम्बंधित एरिया की लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए|
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में सभी अभ्यर्थियों का चयन कक्षा दसवीं में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा| कक्षा दसवीं में जिन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त किये है उनका चयन इस भर्ती के लिए किया जाएगा|
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करे?
- कैंडिडेट जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वह आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करे|
- जीडीएस भर्ती में आवेदन करने के लिए लिंक 10 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 के मध्य एक्टिव रहेगी|
- ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर पहुचने के पश्चात आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे|
- अपना रजिस्ट्रेशन क्रमांक डाल कर आगे बढे|
- अभ्यर्थी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही से फिल करे और आवेदन सबमिट करे|
- आवेदन पूर्णतया भरने के पश्चात आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन जमा करवा देवें और प्रिंट कर देवें|
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक हियर |
| अप्लाई ऑनलाइन | क्लिक हियर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक हियर |
दसवीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते है?
जी हाँ सभी दसवीं प्राप्त उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करवा सकते है|
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 निर्धारित की गई है|

We are a team dedicated to building high-quality digital experiences across web, content, and technology. Our focus is on delivering fast, reliable, and user-friendly platforms that help visitors discover valuable content with ease.
Garamin Dak sevak